Uttarakhand- इस जिले में घर में अकेली रह रही महिला की हत्या…… मचा हड़कंप

उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां घर पर अकेली महिला को मौत के घाट उतार दिया गया। यह मामला लूटपाट का लग रहा है। लूटपाट का विरोध करने पर महिला की हत्या की गई है हालांकि घर से कोई भी सामान गायब नहीं है इसकी पुष्टि पुलिस द्वारा की गई है। पुलिस द्वारा गठित टीम हर एंगल से जांच कर रही है और जानकारी के मुताबिक भूपतवाला स्थित शिवनगर रानी गली निवासी महेश सैनी जो के ट्रेलर है उनके दो बेटे हैं। एक हॉस्टल में रहकर पढ़ता है और दूसरा हरिद्वार के इंस्टिट्यूट का छात्र है।

शुक्रवार को महेश सैनी की पत्नी ममता घर पर अकेली थी और दोपहर को जब उनका बेटा इंस्टीट्यूट से पहुंचा तो उसने देखा कि बाहर से दरवाजे पर कुंडी लगी थी। उसको लगा कि उसकी मां पड़ोस में कहीं गई है जिसके बाद वह दरवाजा खोलकर अंदर गया तो उसने अपनी मां का शव देखा जिसके मुंह से खून निकल रहा था और उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग भी आ गए।

इस मामले में पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी हासिल कर ली है तथा एसओजी और फोरेंसिक की टीमों ने भी सबूत इकट्ठा करने के प्रयास किए हैं। मामले में एसपी प्रमेद्र डोभाल का कहना है कि जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।