अस्पताल से रेफर गर्भवती को अल्मोड़ा लेकर आ रही एम्बुलेंस रास्ते में हुई खराब….. 2 घंटे तड़पने के बाद हुआ यह परिणाम

उत्तराखंड राज्य के विभिन्न जिलों में अक्सर लापरवाही के चलते महिलाओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।बता दें कि बागेश्वर में जिला अस्पताल से रेफर गर्भवती को अल्मोड़ा ला रही एंबुलेंस रास्ते में खराब हो गई और रात के अंधेरे तथा चीड़ के जंगलों के बीच प्रसव पीड़िता को 2 घंटे तक तड़पना पड़ा इसके बाद जिले से प्राइवेट एंबुलेंस की व्यवस्था हो पाई। महिला प्रसव पीड़ा से तड़पती रही और इस मामले में जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है तथा जांच के निर्देश दिए हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य की लचर व्यवस्था से सभी परिचित हैं और बागेश्वर में स्थित जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी है जिसके कारण सीजर और ऑपरेशन नहीं हो रहे हैं। बीते गुरुवार की रात में जिला अस्पताल से एक प्रसूता को अल्मोड़ा रेफर किया गया तथा अल्मोड़ा अस्पताल पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस कसार देवी के आसपास खराब हो गई। एम्बुलेंस का चालक भी बोनट खोलकर बैठ गया तथा प्रसूता और उसके परिवार वालों को इस दौरान काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा इसके बाद अल्मोड़ा 108 सेवा से संपर्क किया गया और 2 घंटे बाद एंबुलेंस आई तथा एंबुलेंस में प्रसूता को अल्मोड़ा पहुंचाया। बता दे कि इस मामले में जिलाधिकारी अनुराधा पाल का कहना है कि यह मामला काफी संवेदनशील है इसका संज्ञान लिया गया है और अब आगे मामले की जांच कराई जाएगी।