
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई मासी के अंतर्गत ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत राजकीय महाविद्यालय मासी में अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया गया। बता दे कि यह कार्यक्रम देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत स्वयं सेवकों, प्रधानाध्यापको एवं गैर शिक्षण कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने घरों से लाई गई मिट्टी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में अमृत कलश में अर्पित किया गया। अमर शहीदों की याद में नारे लगाए गए और प्रतिज्ञा ली गई तथा अमर शहीदों को नमन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में स्वयं सेवियों द्वारा एक शहीद स्मृति वाटिका का निर्माण भी किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे गए। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. पूरन राम द्वारा किया गया और इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अनुराधा के द्वारा कार्यक्रम के पहलू पर विचार व्यक्त किए गए।

