Uttarakhand-राज्य के इस शहर में बस से बाहर हुआ डेंगू….. तेजी से बढ़ रहे हैं मरीज

उत्तराखंड के कई शहरों में डेंगू ने तबाही मचाई हुई है। राज्य के पछवादून शहर में डेंगू के मरीजों की संख्या कम होने के बजाय लगातार बढ़ रही है।सरकारी अस्पतालों में सबसे अधिक मरीज बुखार से पीड़ित है और उप जिला चिकित्सालय विकासनगर में एलाइजा के 25 टेस्ट में से 6 मरीज डेंगू पॉजीटिव पाए गए हैं और वही सहसपुर में सात डेंगू के संदिग्ध मरीज मिले हैं। पछवादून में डेंगू ,वायरल ,टाइफाइड बुखार ने लोगों को परेशान करके रखा है। राज्य में हरिद्वार, विकास नगर आदि शहरों में भी डेंगू की दहशत फैली हुई है तथा वहां पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को सतर्क रहने हेतु निर्देश जारी किए गए हैं। बता दे कि इन शहरों में लगातार कीटनाशक का छिड़काव हो रहा है और फागिंग भी की जा रही है तथा लोगों से फुल आस्तीन के कपड़े पहनने के अपील की जा रही है। इसके साथ ही घरों में पानी जमा होने पर चालान भी किया जा रहा है।