
देहरादून| एजुकेशन वर्ल्ड कंपनी की ओर से राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (आरआईएमसी) को सर्वश्रेष्ठ सरकारी बोर्डिंग स्कूल के रूप में मान्यता दी गई है|
आरआईएमसी के कमांडेंट कर्नल विक्रम कादियान के मुताबिक, यह सम्मान छात्रों, कर्मियों और प्रबंधन के समर्पण और मेहनत को दर्शाता है|
उन्होंने कहा, हम भविष्य के लीडर्स को तैयार करने के अपने मिशन को जारी रखेंगे| जो विशिष्टता के साथ हमारे राष्ट्र की सेवा करेंगे| उन्होंने कहा 1922 में स्थापित राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज का भारत के भावी लीडर्स को तैयार करने का समृद्ध इतिहास रहा है| आरआईएमसी दशकों से युवाओं को कर्तव्यनिष्ठा, सम्मान और देशभक्ति की मजबूत भावना के साथ एक पूर्ण व्यक्तित्व के रूप में तैयार करता आ रहा है|
एजुकेशन वर्ड की ओर से राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज को भारत में सर्वश्रेष्ठ सरकारी बोर्डिंग स्कूल के रूप में मान्यता दी गई है| स्कूल का शानदार इतिहास, शीर्ष स्टार की फैकल्टी अत्यधिक बुनियादी ढांचा और अनुशासन और नेतृत्व को बढ़ावा देने वाला वातावरण सम्मान को प्राप्त करने में सहायक रहा है|

