Uttarakhand-पीएम के दौरे के बाद भारत- चीन बॉर्डर पर तैनात सैनिक करेंगे परिजनों से मन की बात….. पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से राज्य को बड़ी सौगात मिली है। बता दे कि भारत और चीन बॉर्डर पर तैनात सैनिक भी अब अपने परिजनों से बात कर पाएंगे। सैनिकों और बॉर्डर पर रह रहे ग्रामीणों की बरसों पुरानी मुराद पूरी होने जा रही है। भारत- चीन बॉर्डर की दुर्गम अग्रिम चौकियो में जल्द ही मोबाइल फोन बजेंगे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीमांत क्षेत्र के किए गए भ्रमण से इस कार्य में असर दिखाई दे रहा है। उनके द्वारा दिए गए निर्देश पर क्षेत्र में बीएसएनएल 4G के साथ मोबाइल सेवा की शुरुआत करेगा। चीन सीमा से लगे ज्योलिंगकांग से 20 किलोमीटर दूर बीएसएनल समुद्र तल से 15,616 फीट की ऊंचाई पर स्थित भारत की विल्सा बीओपी को मोबाइल सेवा से जोड़ेगा तथा चौकिया को संचार सुविधा से जोड़ने के लिए 15 मोबाइल टावर अलग-अलग स्थान पर लगाए जाएंगे।