Uttarakhand- सामने आई नीति आयोग की रिर्पोट….. राज्य में गरीबों को लेकर सामने आए यह आंकड़े…. अल्मोड़ा की स्थिति बेहतर

उत्तराखंड राज्य में गरीबों को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। बता दे कि सरकार द्वारा गरीबी उन्मूलन हेतु कई प्रयास किया जा रहे हैं। उत्तराखंड में पिछले 6 साल गरीबी उन्मूलन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण साबित हुए हैं। गरीबों को लेकर नीति आयोग की रिपोर्ट द्वारा आंकड़े जारी कर दिए गए हैं और उत्तराखंड में बहुआयामी गरीबी में 8 फ़ीसदी तक कमी देखी गई है जो कि राहत की खबर है। पिछले साल गरीबी उन्मूलन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है और आकलन के अनुसार 8 लाख से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। देश में यह आंकड़ा 13.50 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार से जुड़ा है। नीति आयोग की जुलाई में जारी रिपोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के बाद प्रासंगिक हो गई हैm कैलाश दर्शन के लिए आए पीएम नरेंद्र मोदी ने भी गरीबी की रेखा के नीचे रह रहे लोगों के जीवन में आए बदलावों को प्रमुखता से साझा किया था। राज्य की बहुआयामी गरीबी में 8वीं सदी तक गिरावट देखने को मिली है और इसमें अल्मोड़ा की स्थिति काफी बेहतर है। अल्मोड़ा में 16.18% तक गरीबी में कमी देखने को मिली है और वहीं दूसरी तरफ पौड़ी में महज 3.01 फीसदी कमी आई है।