
पिथौरागढ़| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे के दौरान एक नया रिकॉर्ड बना है| जिसको वर्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में जगह मिली है|
बता दें, उत्तराखंड को वर्ल्ड रिकॉर्ड से जुड़ा प्रोविजनल प्रमाण पत्र भी मिल चुका है| पीएम मोदी के कुमाऊं दौरे पर कुमाऊं के छोलिया और झोड़ा लोक नृत्य के ढोल दमाऊं लोक वाद्यों के साथ की गई प्रस्तुति को वर्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में जगह मिली है|
दरअसल, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में समुद्र सतह से 5338 फीट (1627 मीटर) की ऊंचाई पर बीते बुधवार को संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित इस अनोखे आयोजन में प्रदेश के 3000 लोक कलाकारों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा को लोकगीतों के साथ हिस्सा लिया था| पिथौरागढ़ के सुदूरवर्ती अंचलों से छोलिया एवं झोड़ा नृत्य दल के इन कलाकारों की प्रस्तुति से विश्व का ध्यान राज्य की ऐतिहासिक और समृद्धशाली लोक सांस्कृतिक विरासत की ओर गया है|
पीएम मोदी की मौजूदगी के दौरान छोलिया एवं झोड़ा नित्य दलों के लोक कलाकार अपने पारंपरिक परिधानों और आभूषणों से सुसज्जित होकर प्रतिभाग करने पहुंचे थे| पीएम मोदी राज्य की लोक विरासत को इतनी करीब से देखकर भाव विभोर हो गए थे| इस आयोजन के दौरान पारंपरिक लोक वाद्यों ( तुन, रणसिंघा) लिए कलाकार आकर्षक लग रहे थे|
संस्कृत विभाग की निदेशक बीना भट्ट के मुताबिक, वर्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन का प्रोविजनल प्रमाण पत्र संस्कृत विभाग को प्राप्त हो गया है|

