
उत्तराखंड राज्य में आजकल चोरी के मामले अधिक मात्रा में सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही मामला राज्य के रुड़की से सामने आ रहा है। बता दे कि यहां कार सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर बाइक सवार से बैग लूट लिया। बैग में लैपटॉप और कंप्यूटर के उकरण थे। जब बाइक सवार ने विरोध किया तो बदमाशों ने फायरिंग करते हुए उसे डराया तथा फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर गली नंबर निवासी संयम अरोड़ा ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को इस मामले में तहरीर सौपी है और उन्होंने बताया कि वह रात को करीब 1:00 बजे मंगलौर से बाइक पर रुड़की आ रहे थे इसी दौरान उनके पीछे कार भी आ रही थी और कार ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक ली इसके बाद बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनसे उनका बैग छीन लिया तथा फरार हो गए। बैग में दो लैपटॉप ,हार्ड डिस्क, स्टांप पेपर और अन्य दस्तावेज भी थे। आरोपित रुड़की की तरफ भागे थे और इस मामले में पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

