Uttarakhand- सीजन की पहली बर्फबारी से सजा केदारनाथ धाम….. सुहावना नजर आया दृश्य

उत्तराखंड राज्य के केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी आज 15 अक्टूबर को हुई। बता दे कि धाम में भक्तों की भीड़ लगी हुई है और भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे भक्तों को केदारनाथ में बर्फबारी भी देखने को मिली। बीते 25 अप्रैल 2023 को कपाट खुलने के साथ ही केदारनाथ में यात्रियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई और आज नवरात्र के पहले दिन केदारनाथ में सीजन की पहली बर्फबारी भी हुई। इससे केदारनाथ का दृश्य काफी सुहावना प्रतीत हो रहा था। बता दे कि बीते कई दिनों से केदारनाथ में मौसम खराब चल रहा था और आज बर्फबारी भी शुरू हो गई है। रविवार को बाबा केदार के धाम में हुई बर्फबारी की वीडियो भी सामने आई है तथा धाम में बढ़ती ठंड से यात्रियों को काफी अधिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है और वहीं दूसरी तरफ बर्फ की चादर से ढका हुआ केदारनाथ काफी सुंदर नजर आ रहा है।