सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड -: मामले में 17 महीने बाद हुआ बड़ा खुलासा

17 महीने के बाद पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है| यह खुलासा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन थापन ने किया है|
बता दें, सचिन ने मुझेवाला हत्याकांड की वजह और मौत की तारीख तय होने के समय का खुलासा किया है|


सचिन के मुताबिक, 2021 में कबड्डी कप हुआ था| यही आयोजन मूसेवाला की हत्या का कारण बना| यह आयोजन बंबीहा गैंग ने करवाया था| इसके बाद ही हत्या की साजिद रची गई| उसने कहा कि वह इस दौरान जेल में था| मगर उसे पता चल गया था की मूसेवाला का कत्ल होगा| अजरबैजान से भारत लाने के बाद सचिन को मानसा पुलिस प्रोटेक्शन वारंट पर लाई थी| उसने कहा कि वह अगस्त 2021 में लॉरेंस बिश्नोई के साथ राजस्थान की अजमेर जेल में बंद था| इस दौरान पंजाब में कबड्डी कप का आयोजन होना था| यह कबड्डी कब बंबीहा गैंग करवा रहा था| लॉरेंस ने मूसेवाला को फोन करके कहा था कि वह इस कप में न जाए| लॉरेंस के मना करने के बावजूद सिद्धू मूसेवाला वहां चला गया| बाद में लॉरेंस ने मूसेवाला को फोन कर पूछा कि वे उसके मना करने के बावजूद वहां क्यों गया|


जानकारी के मुताबिक, सचिन थापर ने यह बताया है कि लॉरेंस ने मूसेवाला को गालियां दी मूसेवाला ने भी लॉरेंस को उसी अंदाज में जवाब दिया|


बता दें, बीते साल सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को मानसा के गांव जवाहरके में अंधाधुंध गोलियां से मार कर हत्या की गई थी| जिसमें हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस और गोल्डी बराड़ गैंग ने ली थी| मामले में पुलिस ने 30 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मुकदमा किया था|