
देहरादून| इंडियाज बेस्ट डांसर-3 के टॉप फाइव में देहरादून की बेटी अंजलि ने स्थान प्राप्त किया है| इससे उत्तराखंड के लोगों में खुशी की लहर है| लोग अंजलि के विनर बनने की दुआ कर रहे हैं|
अंजलि का कहना है कि इंडियाज बेस्ट डांसर-3 मेरे लिए उतार-चढ़ाव का एक सिलसिला रहा है| जब बेहतरीन 13 का चयन किया गया तो मुझे पता चला कि विपुल कांडपाल और मैं इसमें जगह बनाने वाले अंतिम दो प्रतियोगी थे| इसके बाद से मेरे अंदर खुद को साबित करने की गहरी ख्वाहिश जाग उठी| आज टॉप-5 का हिस्सा बनना एक बेहतर एहसास है| मैं इस सीजन में टॉप-5 में एकमात्र महिला प्रतियोगी हूं, जो मेरे लिए एक बेहतर उपलब्धि है| मुझे उम्मीद है कि इंडियाज बेस्ट डांसर-3 का किताब जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन करूंगी|

