Uttarakhand Weather Update -: पहाड़ से मैदान तक चटक धूप, जाने किस दिन विदा होगा मानसून

उत्तराखंड में मौसम साफ है| अधिकतर जिलों में आज दिन की शुरुआत धूप से हुई| पहाड़ से लेकर मैदान तक चटक धूप खिली हुई है|

Advertisements


वही मौसम विभाग केंद्र के अनुसार, अब उत्तराखंड में मानसून कमजोर पड़ने लगा है| अगले 2 दिन तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा| जिसके चलते मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने से गर्मी सताएगी| उत्तराखंड से 30 सितंबर को मानसून की विदाई होगी, हालांकि अक्टूबर महीने के शुरुआत में कुमाऊं के जिले पिथौरागढ़, चंपावत और नैनीताल के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है|