
जल्द ही उत्तराखंड में एमबीबीएस के छात्रों की हिंदी मीडियम में पढ़ाई शुरू हो जाएगी| लेकिन छात्र एक साल तक मध्य प्रदेश में चल रही हिंदी मीडियम का पाठ्यक्रम पढेंगे| अगले साल से नए प्रकाशक की किताबें उपलब्ध कराई जाएगी|
बता दें प्रदेश के चारों मेडिकल कॉलेज में छात्रों को मध्य प्रदेश की किताबें उपलब्ध कराई जा रही है|
दरअसल, मध्य प्रदेश में एमबीबीएस का पाठ्यक्रम हिंदी मीडियम में उपलब्ध है| उत्तराखंड हिंदी मीडियम पाठ्यक्रम शुरू करने वाला दूसरा राज्य है| मध्य प्रदेश की तर्ज पर एमबीबीएस में हिंदी पाठ्यक्रम लागू करने के लिए प्रदेश सरकार ने दो सदस्य समिति गठित की थी| जिसमें एनएचबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर हेमचंद्र, दून मेडिकल कॉलेज के रेडियोथैरेपी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. दौलत सिंह मध्य प्रदेश गए थे| हिंदी मीडियम में पढ़ रहे मेडिकल छात्रों और हिंदी मीडियम में पढ़ा रहे शिक्षकों का अनुभव उन्होंने जाना| इसका फीडबैक बहुत ही पॉजिटिव रहा और समिति ने रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है|
निर्णय लिया गया है कि मेडिकल छात्र एक साल तक मध्य प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में चल रही हिंदी मीडियम की किताबें ही पढ़ेंगे| इसके बाद हिंदी प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा| जिसमें दूसरे प्रकाशक और विषय विशेषज्ञ शामिल होंगे| इसके माध्यम से छात्रों को अगले साल से नई प्रकाशकों की किताबें भी उपलब्ध कराई जाएगी| साथ ही बता दे छात्रों को यह अनुमति भी रहेगी कि वह अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी प्रश्न का उत्तर दे सकते हैं| हिंदी में पढ़ने के लिए शिक्षकों को भी अलग से प्रशिक्षण दिया जाएगा|
