
देहरादून| आज वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए लंदन में पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोड शो होगा| इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उच्च अधिकारियों के साथ लंदन पहुंचे है|
दरअसल, सरकार राज्य में पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण और शिक्षा क्षेत्र में निवेश करने के लिए निवेशकों को प्रोत्साहित करेगी| उत्तराखंड के प्रवासियों ने इस मौके पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ सीएम का स्वागत किया|
दिसंबर में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन में प्रदेश सरकार ने 2.50 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य रखा है| राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोड शो में प्रदेश सरकार निवेशकों को औद्योगिक नीतियों में दी जाने वाली वित्तीय सुविधा और निवेश संभावनाओं पर प्रोत्साहित करेगी|
आज मुख्यमंत्री लंदन में निवेशकों से संवाद करेंगे, जबकि 27 सितंबर को बर्मिंघम में रोड शो होगा|
बता दें मुख्यमंत्री के साथ सचिव मुख्य और मीनाक्षी सुंदरम्, सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा लंदन गए हैं| लंदन के बाद अक्टूबर माह में सिंगापुर, ताइवान, दुबई में भी अंतरराष्ट्रीय रोड शो होंगे|
