पिथौरागढ़:- क्षेत्र में सक्रिय हो गया है गुलदार….. ग्रामीणों में दहशत

उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ जिले में एक बार फिर से गुलदार सक्रिय हो गया है। बता दे कि इस दौरान गुलदार ने जिले के ग्रामीण इलाकों में अपनी हलचल तेज कर दी है। शुक्रवार को कुसौली गांव में गुलदार ने दिनदहाड़े बछिया पर हमला कर दिया। गांव की महिलाओं ने शोर मचाकर गुलदार को खदेड़ा।

Advertisements

बता दे कि कुसौली गांव जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर है और वहां आशा देवी की बछिया कामाख्या मंदिर के समीप चर रही थी तभी सुबह 10:00 बजे के आसपास गुलदार ने बछिया पर हमला कर दिया। खेतों में काम करने गई महिलाओं ने शोर मचाया और गुलदार को खदेड़ा लेकिन तब तक बछिया बुरी तरह घायल हो चुकी थी। बता दे कि गुलदार पहले भी जानवरों पर हमला कर चुका है और कुछ दिन शांत रहने के बाद क्षेत्र में फिर से गुलदार ने अपनी चहलकदमी तीव्र कर दी है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वन कर्मियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील करी। इसके अलावा जिला मुख्यालय के दूसरे नजदीकी बजेटी गांव में भी गुलदार दिखाई देने लगा है और सांझ ढलते ही गुलदार की गुर्राहट सुनाई दे रही है।