Uttarakhand-राज्य के पौड़ी में इस दिन रिलीज होने जा रही है ‘जै मां धारी देवी’ फिल्म

उत्तराखंड राज्य के पौड़ी में आगामी 24 सितंबर को गढ़वाली फीचर फिल्म ‘जै मां धारी देवी’ रिलीज होने जा रही है। बता दे कि यह फिल्म बड़े पर्दे पर दिन में दो बार दिखाई जाएगी। जिला पंचायत सभागार में फिल्म के निर्माता निर्देशक देबू रावत के द्वारा बताया गया की फिल्म महिमा, वरदान ,आस्था और चमत्कार पर बनाई गई धार्मिक, सामाजिक और पारिवारिक कहानी पर आधारित है और फिल्म निर्माता द्वारा यह भी कहा गया कि इससे पहले वह कन्यादान , थोकदार आदि गढ़वाली फिल्मों का निर्देशन कर चुके है जिसके बाद अब यह फिल्म रिलीज होने जा रही है।

बता दे कि ‘जै मां धारी देवी’ फिल्म उत्तराखंड फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है और इससे पूर्व यह गढ़वाली फिल्म श्रीनगर में दिखाई गई जिसे दर्शकों ने काफी सराहा। उनका कहना है कि राज्य में कम ही धार्मिक फिल्में देखने को मिल रही है यह देवभूमि है इसलिए यहां धार्मिक आस्था पर फिल्मों को बनाया जाना जरूरी है। बता दे कि फिल्म में नरेंद्र सिंह नेगी का गीत और संगीत है और निर्माता निर्देशक देबू रावत व लोक गायक अनिल बिष्ट ने फिल्म के पोस्टर का विमोचन भी किया।