Almora- शराब पीकर उत्पात मचाने पर पुलिस ने व्यक्ति को किया गिरफ्तार……. पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा। जिले में पुलिस शांति भंग करने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर रही है और विभिन्न थाना क्षेत्र की पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान भी चल रही है। शराब पीकर उत्पात मचा रहे एक व्यक्ति को धौलछीना पुलिस ने गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की। जानकारी के मुताबिक पुलिस को डायल 112 से सूचना प्राप्त हुई कि मनोज सिंह मेहरा शराब पीकर बाजार में शोर मचा रहा है और उत्पात मचा रहा है यह सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच की। पुलिस ने मामले में धारा 151 सीआरपीसी के तहत आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही भी की गई।