Uttarakhand- दो अलग-अलग सड़क हादसो में तीन लोगों की गई जान…. पांच घायल….. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में टिहरी और चमोली जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं घटी जिसमें तीन व्यक्तियों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दे कि पहली घटना जोशीमठ प्रखंड के सलूड डूंगरा मोटर मार्ग पर घटी जहां कार खाई में जा गिरी और इसमें एक की मौत हो गई तथा चार लोग घायल हो गए। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए सीएचसी जोशीमठ पहुंचाया और उसके बाद जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेज दिया। वही दूसरा हादसा टिहरी में हुआ जहां मंगलवार की शाम करीब 6:00 बजे मैक्स वहां डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा तथा इसमें चालक भीम सिंह नेगी निवासी पालकोट सावरिया छोड़कर लौट रहा था तभी वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा और इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई।

Advertisements

Recent Posts