Almora- परिजनों से मिली फटकार के बाद घर से फरार हुई नाबालिक सहेलियां…… पुलिस ने हल्द्वानी से किया बरामद

अल्मोड़ा। जिले के सोमेश्वर क्षेत्र से नाबालिक सहेलियां घर से फटकार मिलने के बाद लापता हो गई। वह प्रमाण पत्र बनवाने के बहाने बाजार निकाली और रात तक घर नहीं लौटी। जब पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी खोजबीन की तो इन्हें हल्द्वानी से बरामद किया गया और साथ ही वापस लाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

जानकारी के मुताबिक बीते रविवार को सोमेश्वर निवासी महिला ने थाने में तहरीर दी। तहरीर देते हुए महिला ने कहा कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिक पुत्री 16 वर्षीय सहेली के साथ स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए बाजार गई लेकिन वापस नहीं आई। घरवालों ने उन्हें जगह-जगह खोजा लेकिन वह नहीं मिली। तब जाकर स्वजन चिंतित हो गए और पुलिस में तहरीर देते हुए गुमशुदगी दर्ज करवाई। सोमेश्वर थाना अध्यक्ष कश्मीर सिंह ने त्वरित कार्यवाही करते हुए विभिन्न थानों में इसकी जानकारी दी। इसके बाद पता चला की नाबालिक परिजनों की फटकार से नाराज होकर हल्द्वानी चली गई और पुलिस ने देर रात हल्द्वानी गैस गोदाम रोड के पास से नाबालिकों को सुरक्षित बरामद किया।