
आज सुबह उत्तरकाशी तहसील बड़कोट क्षेत्र में राजगढ़ी के समीप एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया| इस वाहन में 15-16 बच्चे सवार थे| जिन्हें यूटिलिटी स्कूल छोड़ने जा रही थी| वाहन पलटते ही 50 मीटर नीचे खाई में गिर गया|
जानकारी के मुताबिक, सूचना मिलते ही 108 आपातकालीन सेवा तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंची| इससे पहले वाहन के खाई में गिनते ही चीख-पुकार मच गई|
आवाज सुनते ही ग्रामीण बचाने के लिए दौड़े| बच्चों को सुरक्षित निकाला गया| गनीमत है कि एक बड़ा हादसा होने से टल गया|
कुछ बच्चों को चोटे आई है, जिनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है| स्कूल जा रहे सभी बच्चे बनाल पट्टी के थानकी ओर भानी गांव के हैं|

