अल्मोड़ा -: खुद ही चलती व्हील चेयर के वीडियो का सच आया सामने, बेस अस्पताल प्रशासन की जांच कमेटी ने किया खुलासा

बीते दोनों व्हील चेयर के अपने आप चलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था| जिसे बेस अस्पताल का बताया जा रहा था| यह बात सच भी निकली| वायरल वीडियो अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल का ही है| मेडिकल कॉलेज कर्मचारी ने वीडियो बनाकर वायरल किया था| मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वीडियो बनाने वाले प्लांट ऑपरेटर को निलंबित कर दिया है|


बता दे वीडियो में व्हीलचेयर खुद ही चलते हुए दिखाई दे रही थी| यह वीडियो इंटरनेट और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ| वीडियो को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था| वीडियो वायरल होने के बाद बेस अस्पताल प्रशासन ने जांच के लिए कमेटी गठित की|


जांच में वीडियो वायरल करने वाला अस्पताल का ही एक कर्मचारी निकला| सीसीटीवी फुटेज में अस्पताल का ही कर्मचारी वीडियो बनाते हुए दिख रहा था| कॉलेज प्रशासन ने मामले में कार्रवाई करते हुए वीडियो बनाने वाले कर्मचारी प्लांट ऑपरेटर सौरभ उपाध्याय को निलंबित कर दिया है|
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीपी भैसोड़ा के मुताबिक, प्लांट ऑपरेटर ने गलत तरीके से वीडियो बनाकर वायरल किया| उसे एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया है|