Uttarakhand:- केदारनाथ में घरों पर चस्पा किए गए बेदखली के नोटिस…… केदारसभा तथा तीर्थपुरोहितों ने जताई नाराजगी

उत्तराखंड राज्य के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम में प्रशासन द्वारा घरों पर बेदखली के नोटिस चस्पा किए गए हैं। इस पर केदारसभा और तीर्थ पुरोहितों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए इसका विरोध किया है और उन्होंने उपजिलाधिकारी ऊखीमठ के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा है। डीएम को दिए गए ज्ञापन में केदार सभा का कहना है कि कार्यालय विहित प्राधिकारी ऊखीमठ द्वारा 21 अगस्त को केदारनाथ धाम निवासी पन्नालाल, दर्शन लाल, कमल चंद्र, देवेंद्र एवं किशन चंद्र पोस्ती को नोटिस जारी करते हुए स्पष्ट कहा गया है कि आवासीय भवन एवं धर्मशाला सरकारी भूमि पर निर्मित है।

यहां रहने वालों ने कहां है कि केदारनाथ एवं केदारनाथ धाम के सभी निवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में हमेशा से सहयोग देते रहे हैं और पूर्व में अनेक निवासियों द्वारा प्रशासन को अपने आवासीय भवन दे दिए गए हैं ताकि केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य तय समय पर पूर्ण हो जाए लेकिन अब प्रशासन ने भावनो पर नोटिस चस्पा किए हैं जो कि गलत है। इससे प्रतीत हो रहा है कि शासन- प्रशासन धाम में बगैर स्थानीय निवासियों को विश्वास में लिए पूर्णतः मनमानी करना चाह रहा है और इसकी केदार सभा तथा तीर्थपुरोहित घोर निंदा करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि यदि शासन और प्रशासन का रवैया यही रहा तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।