
उत्तराखंड राज्य में पिछले कई समय से बारिश का दौर जारी है। राज्य में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। बता दे कि आज भी बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के चार जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है उत्तराखंड में देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज भारी बारिश के आसार हैं हालांकि आगामी कुछ दिनों में बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है और वर्षा से निजात मिलने की संभावना बन रही है। आज शनिवार को कुमाऊँ मंडल के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती हैं और गढ़वाल में बादल छाए रहने के आसार है।
बता दें कि उत्तराखंड राज्य में मानसून के दस्तक देने के 2 महीने बाद ऐसा पहली बार होगा जब आने वाले अगले सप्ताह में मौसम को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है और मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है। बीते शुक्रवार को राज्य की राजधानी देहरादून के आसपास के क्षेत्र में कुछ समय तेज वर्षा हुई और उसके बाद दिनभर धूप खिलने से उमस ने लोगों को बेहाल किया और आने वाले सप्ताह में उत्तराखंड राज्य में वर्षा का दौर थमने की संभावना है। कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा हो सकती है लेकिन आने वाले सप्ताह में भीषण बारिश से राहत मिल सकती है।

