
उत्तराखंड राज्य में अतिक्रमण पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश का पालन करते हुए प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जा रही है। बता दें कि अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही में सुस्त पड़े विभाग की नीद फिर टूट गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती के बाद प्रदेश में सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त करने की कवायद तेज हो गई है और बीते तीन दिनों में करीब 280 एकड़ भूमि से अतिक्रमण हटाकर उसे मुक्त किया गया है। शुभ विजय शुक्रवार को 180 एकड़ भूमि से अतिक्रमण हटाया गया क्षेत्र में सरकारी भूमि पर कब्जा किए जाने और अवैध निर्माण किए जाने की सूचना पर वन विभाग ने अपने अभियान में तेजी से आगे बढ़ना शुरू कर दिया है और बीते शुक्रवार को हल्द्वानी स्थित पश्चिमी व्रत के अंतर्गत अतिक्रमण हटाया गया। यह अभियान युद्ध स्तर पर चलाए जा रहा है और इस पर प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक द्वारा स्वयं नजर रखी जा रही है और इस अभियान की जानकारी लगातार मुख्यमंत्री को भी दिए जा रही है।

