बड़ी खबर -: बढ़ता जा रहा गुलदार का आतंक, स्कूल जा रहे बच्चों की टोली पर किया हमला, दो छात्राएं घायल

बागेश्वर| गुलदार का आतंक दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है| बागेश्वर जिले से खबर आ रही है, जहां गुरुवार सुबह स्कूल जा रहे बच्चों की टोली पर गुलदार ने हमला बोल दिया और इस हमने में दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई| जिन्हें विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में भर्ती कराया है|


दरअसल, गुरुवार सुबह भिलकोट क्षेत्र के चार बच्चे नीतू पुत्री आनंद सिंह, दीपांशु पुत्र जगदीश रावत, दीक्षा पुत्री दीवान सिंह, भास्कर परिहार पुत्र मनोज परिहार सुबह भिलकोट से राजकीय इंटर कॉलेज अम्स्यारी को जा रहे थे| रास्ते में लगाकर बैठे गुलदार ने टिटोली के पास दीक्षा और नीतू पर हमला बोल दिया| हमला करते ही छात्राओं ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया और पीछे से आ रहे भास्कर और दीपांशु ने भी हल्ला किया| भास्कर ने साहस दिखाते हुए पत्थर मारे| यह सब करने से गुलदार बालिकाओं को छोड़कर भाग गया और बड़ी घटना होने से बच गई| हमले में दो छात्राएं घायल हो गई| घटना के बाद हल्ला सुनकर ग्रामीण व विद्यालय जा रहे प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह नेगी, सहायक अध्यापिका दीपा जोशी तुरंत बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ले गए| जहां उनका इलाज चल रहा है|
जानकारी के मुताबिक, बच्ची के हाथ और पैरों पर घाव है, जिनके पैरों व हाथ में टांके लगे हैं|
बता दें, गरुड़ क्षेत्र के गांव में गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है| अब तक गुलदार मवेशियों को अपना निवाला बना रहा था, लेकिन अब यह लोगों पर भी हमला करने लगा है| घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है|