
उपचुनाव से पहले भाजपा को बागेश्वर में बड़ी सफलता हाथ लगी है| बागेश्वर नगर पालिका के अध्यक्ष सुरेश खेतवाल और उनकी पत्नी पूर्व ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा तथा सांसद अजय टम्टा की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली| उनके साथ उनके कई समर्थक भी भाजपा में शामिल हो गए|
Advertisements

इसके अलावा समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए|
नगर पालिका अध्यक्ष के शामिल होने के साथ ही माना जा रहा है कि नगर क्षेत्र में भाजपा के लिए बड़ी सफलता हाथ लगी है| सुरेश खेतवाल बागेश्वर नगर पालिका 2018 का चुनाव निर्दलीय जीते थे|

