
उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में पदक लाने पर विशेष वेतन वृद्धि मिलेगी| इसका शासनादेश जारी कर दिया गया है| जिसमें कहा गया है कि 1 जनवरी 2016 से यह प्रभावी होगा|
विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक, राज्य सरकार के नियमित कर्मचारियों को अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं में प्रतिभा कर पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने पर पूरे सेवा काल में तीन विशेष वेतन वृद्धि वैयक्तिक वेतन के रूप में दिए जाने को मंजूरी दी गई है|
ऐसी खेल प्रतियोगिता, जो मान्यता प्राप्त संघों की ओर से राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हो| ऐसी प्रतियोगिताओं में राज्य सरकार की सेवा में नियुक्ति खिलाड़ियों को एकल या टीम के रूप में पदक लाने पर एक विशेष वेतन वृद्धि दी जाएगी| इससे संबंधित खिलाड़ी के कोच या टीम के मैनेजर इस सेवा वृद्धि के लिए पात्र नहीं होंगे| सरकारी कर्मचारी खिलाड़ी को विशेष वेतन वैयक्तिक वेतन के रूप में साल में केवल एक ही बार दी जाएगी| भले ही संबंधित कर्मचारियों ने साल में एक से अधिक बार आयोजित प्रतियोगिता में पहला, दूसरा या तीसरा स्थान प्राप्त किया हो|
आदेश में कहा गया है की विशेष वेतन वृद्धि की यह सुविधा केवल राज्य सरकार के नियमित कर्मचारियों को ही मिलेगी|
खेल निदेशक जितेंद्र सोनकर के अनुसार, इससे कर्मचारी खेलों की ओर आकर्षित होंगे|
