Uttarakhand:- सितंबर के तीसरे सप्ताह में वूमेन उत्तराखंड प्रीमीयर लीग का आयोजन करने जा रहा है सीएयू…… 70 से अधिक महिला खिलाड़ी करेंगी प्रतिभाग

उत्तराखंड राज्य में जल्द ही वूमेन उत्तराखंड प्रीमीयर लीग का आयोजन होने जा रहा है। बता दें कि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सितंबर के तीसरे सप्ताह में इसका आयोजन करेगा और इस वर्ष आयोजित हुए यूपीएल के प्रथम संस्करण की सफलता के बाद सीएयू महिला खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करने के लिए वूमेन उत्तराखंड प्रीमीयर लीग का आयोजन करने वाला है। इसकी जानकारी सीएयू ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर सांझा की है। यह आयोजन देहरादून के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा जो कि 24 सितंबर से 28 सितंबर तक कराया जाएगा और इस डे- नाईट फॉर्मेट में आयोजित होने वाली वूमेन लीग में पूरे राज्य की 5 टीमें प्रतिभाग करेंगी और 70 से अधिक महिला खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगी। जानकारी के मुताबिक देहरादून पैंथर्स, हरिद्वार वॉरियर्स, नैनीताल ब्लास्टर ,टिहरी राइडर्स, उधम सिंह नगर लीजेंड्स की टीमें प्रतिभाग करेंगी।