अल्मोड़ा:- कोतवाली के चक्कर काटने के बाद भी दर्ज नहीं किया गया पीड़ित का मुकदमा……. कोर्ट ने दिए यह आदेश

अल्मोड़ा। जिले में पीड़ित आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कोतवाली के चक्कर काटता रहा मगर फिर भी उसका मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। बता दें कि दुकान में काम पर रखा हुआ व्यक्ति ₹50,000 से अधिक की मशीने और उपकरण लेकर फरार हो गया। दुकान स्वामी न्याय के लिए कोतवाली गए। लेकिन उनका मुकदमा दर्ज नहीं किया गया जिसके बाद पीड़ित ने न्यायालय का सहारा लिया और घटना के करीब दो माह बाद न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक नयालखोल निवासी मोहम्मद अब्दुल कादिर की जाखन देवी में स्टील वर्कशॉप है उसने अपनी दुकान में मोहम्मद उवेश निवासी आलमपुर जिला बरेली उत्तर प्रदेश को काम पर रखा था। वह 30मई से कार्यरत था। अब्दुल कादिर का बेस खत्याडी की ओर काम चल रहा था तभी 19 जून को आरोपित उवेश साइट से दुकान स्वामी की कटर मशीन, वेल्डिंग मशीन, ग्राइंडर, होल्डर मशीन, ड्रिल मशीन आदि लेकर फरार हो गया। मामले में पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौपी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई और ना ही उसे रिसीविंग दी गई। इस मामले में पीड़ित को न्यायालय का सहारा लेना पड़ा और न्यायालय के आदेश पर अब कोतवाली पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।