अल्मोड़ा:- आवारा पशुओं को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उठाए सवाल….. दिया ज्ञापन

अल्मोड़ा। आवारा गायों पर नियन्त्रण व अंकुश लगाये जाने के लिये सरकार द्वार टैग लगाने की योजना बनाई गई पर इसके बाद भी सेकड़ो टैग लगे जानवर गाय और बैल बाजारों मे घूम रहे है । इस पर सवाल उठाते अल्मोड़ा के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश मे आपरेशन कामधेनु चलाने की बात कही जा रही है पर अल्मोड़ा जनपद में आपरेशन कामधेनु का कही भी कोई असर नही है और अल्मोड़ा की सड़को मे टैग लगी गायें बेखौफ घूम रही है।
इसके अलावा सांड, आवारा कुत्ते और बंदरों का आतंक भी लगातार बढ रहा है।
उन्होने नगर पालिका पशुपालन विभाग, पुलिस विभाग से अनुरोध किया है कि ये तीनों विभाग आपस में समन्वय बनाकर टैग लगी गायों को बाजारों मे छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त और निरन्तर कार्यवाही करें जिससे कि बाजारों व सड़कों में वाहनों व आम लोगों को चलने में सुविधा हो सके। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि गायों के मालिको पर शीघ्र कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही उनका कहना था कि कुत्तों की समस्या के निराकरण के लिए सरकार ने बधियाकरण के लिए कुछ संस्थाए चिन्हित की है पर बार- बार ज्ञापन देने पर भी चिन्हित संस्थाओं के आगे ना आने पर सम्बंधित विभागों को संस्थाओं के लाइसेंस निरस्त करने चाहिए। ज्ञापन देने वालो में संजय पाण्डे, भुवन चंद्र जोशी, देव सिंह टंगड़िया, सभासद मनोज जोशी, सभासद अमित शाह और सभासद दीपक वर्मा , मनोज गुप्ता आदि उपस्थित थे।