उत्तराखंड:- राज्य में भारी बारिश के बीच सीएम धामी ने लिया मौसम का जायजा…… अधिकारियों को दिए यह आवश्यक निर्देश

उत्तराखंड राज्य में भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौसम की जानकारी ली। बता दे कि आज बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे और उन्होंने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही अतिवृष्टि की जानकारी ली और अधिकारियों को अतिवृष्टि के दृष्टिगत जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखने एवं आपदा को देखते हुए सभी सहयोगी संस्थाओं से निरंतर समन्वय बनाए रखने हेतु निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी को बाढ़ जैसी परिस्थितियों से निपटने के निर्देश भी दिए हैं और कहा है कि किसी भी आपदा में राहत एवं बचाव कार्य के लिए तैयार रहें इसके साथ ही उन्होंने आपदा से निपटने की तैयारियों का जायजा भी लिया। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग, पौड़ी, नैनीताल एवं उधम सिंह नगर से फोन पर बात की और वहां हो रही अतिवृष्टि तथा जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थान के लोगों के लिए पहले से ही व्यवस्थाएं की जाए और साथ में उन्होंने सचिव आपदा प्रबंधन को निर्देश देते हुए जिलाधिकारियों से निरंतर संपर्क बनाए रखने के लिए कहा।