Uttarakhand- यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बोल्डर की चपेट में आई बस……. एक तीर्थयात्री की मौत

उत्तराखंड राज्य में लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ों से मलबा और बोल्डर गिरने के कारण सड़के लगातार अवरुद्ध चल रही है। बता दें कि आज बुधवार के दिन राज्य के उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा हुआ। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर खराब मौसम के बीच पहाड़ी से पत्थर गिरे और पत्थर गिरने के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। यहां से गुजर रही बस पत्थरों की चपेट में आ गई तथा इस दौरान एक यात्री की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक डाबरकोट के पास 17 तीर्थयात्रियों से भरी बस जा रही थी उसी दौरान पहाड़ी से पत्थर गिर रहे थे और बस खाई में गिरने से बाल-बाल बची है। इस दुर्घटना के दौरान एक यात्री की मृत्यु हो गई और वही दूसरी तरफ एक अन्य युवक घायल हो गया। इस दौरान हाईवे पर यात्रा करना काफी जोखिम भरा हो गया है लगातार गिर रहे पत्थरों के कारण वाहनों को खतरा है।