नैनीताल:- नाले में पलटी यात्रियों से भरी बस……. पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के नैनीताल से एक ऐसी खबर सामने आ रही हैं जहां उफनाते नाले में यात्रियों से भरी बस पलट गई। दरअसल राज्य में बीते कई समय से बारिश का दौर जारी है और बारिश के कारण कई दुर्घटनाएं भी घट रही है। इसी बीच बारिश के कारण उफनाती नाली में बस पलट गई। हालांकि इस दौरान सब सुरक्षित है उफान पर रहने के कारण नाले में बस पलटने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। झील का स्तर भी यहां पर 10.7 फीट तक जा पहुंचा है और वीकेंड पर पर्यटकों की आमद से पर्यटन स्थल पर सन्नाटा टूट गया है। बीते शनिवार को बस दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण न सिर्फ यात्रियों बल्कि देखने वालों में भी चीख- पुकार मच गई। हालांकि इस दौरान राहत की बात यह है कि सभी यात्री सुरक्षित है।

Advertisements

Recent Posts