Uttarakhand -: स्कूलों में कक्षा 5वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए तैयार हो रही ‘विरासत’ नाम से पुस्तक, ये होगा खास

उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों के छात्र न सिर्फ राज्य आंदोलन का इतिहास बल्कि राज्य के प्रमुख त्योहार, मेले और उत्सवों के बारे में भी बढ़ेंगे| शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर विभाग की ओर से विरासत नाम से पुस्तक तैयार की जा रही है| इसके लिए राज्य के सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों से जानकारी मांगी गई है|


शिक्षा मंत्री के अनुसार, छात्र-छात्राओं को स्थानीय बोली-भाषा की जानकारी के लिए प्राथमिक स्तर पर गढ़वाली, कुमाऊनी और जौनसारी में पढ़ाया जा रहा है| एससीईआरटी की ओर से कक्षा एक से 3 तक के बच्चों के लिए पुस्तकें तैयार की गई है| जबकि माध्यमिक स्तर पर छात्र राज्य के इतिहास, भूगोल, रीति-रिवाज, प्रमुख त्योहार, मेले, उत्सव, राज्य आंदोलन के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम के में राज्य के लोगों की भूमिका और राज्य के प्रसिद्ध लोगों के बारे में पढ़ेंगे| इस हेतु पुस्तक तैयार की जा रही है| राज्य के सभी डायट इस संबंध में ड्राफ्ट तैयार कर एससीईआरटी को देंगे|
शिक्षा मंत्री के मुताबिक, पुस्तक को स्कूलों में कक्षा पांचवी से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं को पढ़ाया जाएगा|