
देहरादून| टमाटर के दाम आसमान छूने लगे हैं| फुटकर में टमाटर 150 से 160 रुपये प्रति किलो में मिल रहा है| अन्य सब्जियों के दामों में भी लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है| लोगों को महंगे दामों से राहत देने के लिए जिला प्रशासन का अभियान भी अब सुस्त पड़ गया है|
कारण -: बारिश का क्रम रुकने का नाम नहीं ले रहा है| फसल खराब होने और रास्ते बंद होने के कारण मंडी में टमाटर की आवक घट गई है| पूरे देश में टमाटर की कमी के कारण बाहर से भी टमाटर दून मंडी में नहीं पहुंच पा रहा है| इससे एक बार फिर से टमाटर के दाम आसमान छूने लगे हैं| जबकि अन्य सब्जियों के दामों में भी लगातार उछाल आने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है| इन दिनों जिला प्रशासन की ओर से दुकानों पर लगाई गई मूल्य सूची भी गायब हो गई है| सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि पहाड़ों से पर्याप्त मात्रा में टमाटर और सब्जियां नहीं पहुंच पा रही है| इसका असर दामों पर पड़ रहा है|

