
उत्तराखंड राज्य में चमोली क्षेत्र के अंतर्गत एक बहुत बड़ा हादसा हुआ था जिसमें करंट लगने से कई लोगों ने अपनी जान गवाई और अब इस हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच में एसटीपी संचालक कंपनियों की लापरवाही को दोषी पाते हुए उनके कॉन्ट्रैक्ट निरस्त करते हुए ब्लैक लिस्ट करने की सिफारिश की गई है। जांच के दौरान कई राज भी खुले हैं और कांटेक्ट की बाकी अवधि में एसटीपी के संचालन का पूरा खर्च भी कंपनी से वसूलने की स्तुति की गई है। सरकार को जिलाधिकारी हिमाशु खुराना द्वारा यह रिपोर्ट भेज दी गई है। संचालक कंपनी और कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों का पालन कराने में नाकाम रहे पेयजल विभाग के अफसरों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी और मजिस्ट्रेट जांच अधिकारी एडीएम अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि जांच में सभी पहलुओं को शामिल किया है और वही भविष्य में ऐसे हादसे ना हो इसलिए एसटीपी का सेफ्टी ऑडिट कराने का सुझाव भी दिया गया है।

