Uttarakhand Weather Update -: राज्य में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी, बीते 24 घंटे में इस जिले में सबसे ज्यादा वर्षा

उत्तराखंड में आज से अगले 4 दिन तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है| मौसम विभाग ने 27 जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है|


मौसम विभाग केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, प्रदेश के सभी जिलों के अधिकतर इलाकों में भारी बारिश के आसार है| संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने से राजमार्ग और संपर्क मार्ग बंद हो सकते हैं|
वहीं बीते 24 घंटों में अल्मोड़ा में सबसे अधिक 24 एमएम बारिश हुई जो सामान्य से 137 फ़ीसदी अधिक है| सबसे कम बारिश उधम सिंह नगर में हुई है, जबकि पूरे प्रदेश में 12.5 एमएम बारिश हुई|
बता दें, लगातार बारिश के चलते 3 नेशनल हाईवे समेत 275 सड़कें बंद हुई है, जबकि 9 स्टेट हाईवे भी बंद है|