उत्तराखंड में यहां महसूस हुए भूकंप के झटके, 3.2 रही तीव्रता

बीते रविवार को शाम 6:34 मिनट पर पिथौरागढ़ जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए| रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 मापी गई है|

कम तीव्रता का भूकंप होने के कारण अधिकांश लोगों को इसका पता न चल सका| भूकंप का केंद्र मुनस्यारी के मिलम ग्लेशियर क्षेत्र में 5 किलोमीटर की गहराई पर था| भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है|