
उत्तराखंड में हुए अंकिता हत्याकांड की सुनवाई बीते दिवस टाल दी गई| अब कोर्ट में 27 जुलाई को गवाही होगी|
बता दें, केस से सरकारी वकील (विशेष लोक अभियोजक) जितेंद्र रावत ने त्यागपत्र दे दिया है| जिसके चलते अभी तक नए वकील की तैनाती नहीं हो पाई है| इसलिए कोर्ट ने सुनवाई को 27 जुलाई के लिए टाल दिया है|
बीते दिवस कोर्ट में गवाही के लिए अंकिता के दोस्त पुष्पदीप को बुलाया गया था| पुष्पदीप अदालत में हाजिर हुआ, लेकिन सुनवाई टलने की वजह से उसकी गवाही नहीं हो सकी| अब वह दोबारा कोर्ट में पेश होगा|
अंकिता हत्याकांड को करीब 10 माह का समय हो गया है| मामले की सुनवाई एडीजी कोर्ट में चल रही है| इसी दौरान 1 जून को अंकिता के माता-पिता ने मामले की सुनवाई ठीक से न करने का आरोप लगाते हुए केस से सरकारी वकील जितेंद्र रावत को हटाने की मांग की थी|

