बड़ी खबर -: यहां मंदिर में जलाभिषेक करने गई दो लड़कियां नदी में बहीं, मौत

आज सुबह कोटद्वार में सतपुली के पास दर्दनाक हादसा हुआ है| यहां दंगलेश्वर मंदिर घाट पर स्नान करते समय दो लड़कियां नदी में बह गई| हादसे में दोनों की मौत की खबर सामने आई है|


मिल रही जानकारी के मुताबिक, 26 व 15 वर्षीय दोनों लड़कियां अपनी सहेलियों के साथ दंगलेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए गई थीं| इससे पहले वह वहां घाट पर नयार नदी में स्नान करने लगीं| इस बीच उनका पैर फिसला और वह दोनों बह गई| आसपास एकत्रित लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी|
स्थानीय तैराकों ने इन दोनों की खोजबीन शुरू की तो दोनों घाट से 1 किलोमीटर दूर मिलीं| लेकिन तब तक 26 वर्षीय युवती की मौत हो चुकी थी| वहीं, किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया|