
भारी बारिश के चलते उत्तराखंड में जुलाई महीने में सब्जियां अनाज और खाद्यान्न वस्तुओं के दाम में उछाल आया है| तमिलनाडु के बाद उत्तराखंड में देश में सबसे अधिक महंगाई है|
बता दें जून महीने में राज्य की 6.32% महंगाई दर रही, जो पिछले 2 महीनों की तुलना में सबसे अधिक है| भारी बारिश के चलते जुलाई महीने में भी राज्य में सब्जियों, अनाज और खाद्यान्न वस्तुओं के दाम में उछाल देखने को मिला है|
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा यह आंकड़े जारी किए गए हैं| बीते दिवस जून 2023 के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आंकड़े जारी हुई| जिसके मुताबिक, जून महीने में उत्तराखंड में 6.32% महंगाई दर देश के दूसरे कई राज्यों की तुलना में अधिक रही|
हिमालयी राज्य हिमाचल और जम्मू कश्मीर में उत्तराखंड से कम महंगाई दर आंकी गई है|
मई 2023 में उत्तराखंड की महंगाई दर 5.57% थी जबकि अप्रैल महीने में 6.04% थी | दोनों महीनों की तुलना में जून महीने में राज्य की महंगाई दर ज्यादा है|
बता दे रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उत्तराखंड के शहरी और कस्बाई क्षेत्रों में महंगाई अधिक है| ग्रामीण क्षेत्र की महंगाई दर 5.55%, जबकि शहरी महंगाई दर 7.75% आंकी गई|
तमिलनाडु राज्य की महंगाई दर 6.41%, उत्तराखंड की 6.32%, बिहार की 6.16% तथा हरियाणा की 6.10% रही|
