
अल्मोड़ा। खेल स्टेडियम एच.एन.बी. में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के चयन ट्रायल संपन्न हो चुके हैं। यह प्रतियोगिता खेल विभाग अल्मोड़ा द्वारा कराई गई थी और इसमें राज्य स्तरीय खिलाड़ियों का चयन होना था। बता दें कि खेल विभाग अल्मोड़ा द्वारा कराए गए राज्य स्तरीय ट्रायल के पश्चात राष्ट्रीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता 2023-24 के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया है। यह खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्ग के हैं। बता दें कि पुरुष ओपन वर्ग में मोहित तिवारी हल्द्वानी, अरुण बंग्याल अल्मोड़ा, संजय रावत चमोली, रवि रावत देहरादून, दीप चंद्र पांडे हल्द्वानी, नवनीत चौहान अल्मोड़ा, दीप चंद्र जोशी पिथौरागढ़ का चयन हुआ है और वहीं पुरुष वर्ग अंडर 45 में धीरेंद्र कुमार जोशी अल्मोड़ा, सुरेंद्र सिंह भंडारी अल्मोड़ा, मनोज वर्मा पिथौरागढ़, पुष्कर चंद्र पिथौरागढ़ का चयन किया गया है। इसके अलावा पुरुष वर्ग अंडर 55 में महेंद्र सिंह डसीला अल्मोड़ा का चयन हुआ है। महिला वर्ग ओपन की बात करें तो मोनिका ठाकुर हल्द्वानी और बरखा जलाल अल्मोड़ा का चयन हुआ है। वहीं महिला वर्ग अंडर 40 की बात करें तो ज्योति जोशी हल्द्वानी, कविता भगत पिथौरागढ़ का चयन किया गया है।
