Uttarakhand- भारी बारिश के कारण बंद हुई प्रदेशभर में 97 सड़कें…….. पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में मानसून के दस्तक देते ही बारिश का दौर लगातार जारी है और राज्य में लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। प्रदेश भर में कई सड़कें इस दौरान बंद हो चुकी है तथा यात्री जगह-जगह फंसे हुए हैं। बारिश के कारण पूरे उत्तराखंड में 97 सड़कें बीते शनिवार से बंद रही जिसमें 8 स्टेट हाईवे भी शामिल है। लोनिवि के अनुसार बीते शनिवार को भूस्खलन और मलबा आने के कारण सड़कें बंद हुई। बीते शनिवार की सुबह तक प्रदेश भर में 149 सड़के बंद थी लेकिन काफी मेहनत मशक्कत के बाद शाम तक 52 सड़कों पर यातायात सुचारू कर दिया गया और 97 सड़के अभी भी बंद है। सड़कों को खोलने के लिए राज्य भर में 86 जेसीबी मशीन और पाँकलैंड लगाई गई है। वही टनकपुर स्थित पूर्णागिरि धाम के लिए रात में वाहनों के संचालन पर भी रोक लगा दी गई है। मलबा आने के कारण सड़कें बंद हैं और लोग जगह- जगह पर फंसे हुए हैं।