![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
उत्तराखंड राज्य में बीते कुछ समय से वर्षा का दौर लगातार जारी है और इस दौरान बागेश्वर जिले में भी रुक रुककर वर्षा हो रही है जिससे पिंडर नदी की सहायक शंभू नदी पर झील बन गई है। इस सूचना से जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है बता दें कि शंभू नदी में झील कुंवारी गांव में लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण बन रही है और इससे बागेश्वर ही नहीं बल्कि चमोली जिले के गांवों को भी नुकसान पहुंच सकता है। शंभू नदी में भूस्खलन के कारण झील बन गई है और झील बनने से नीचे की तरफ बसे हुए गानों को खतरा है। जिलाधिकारी अनुराधा पाल द्वारा सिंचाई विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को मौके के लिए रवाना होने के निर्देश दिए गए। जिले में 2013 से कुंवारी गांव में भूस्खलन हो रहा है और मलबा शंभू नदी में गिर रहा है इसलिए वहां झील बन गई है नदी के किनारे पहाड़ से मलबा गिरने और जमा होने के बाद झील आकार लेने लगी है।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)