
अब मानसून सीजन में भी बाबा केदार के भक्त हेलीकॉप्टर से धाम तक पहुंच सकेंगे| 8 जुलाई से धाम के लिए हेली कंपनी ट्रांस भारत एवियशन और हिमालयन एवियशन अपनी सेवाएं शुरू करेंगे|
बरसात के मौसम को देखते हुए अभी तक तीन हेली कंपनियां यहां से लौट चुकी है, जबकि आर्यन एवीएशन 26 जून को धाम के लिए अपनी सेवाएं देना बंद कर देगी| साथ ही हेलीकॉप्टर के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी बंद हो चुकी है|
बीते 1 सप्ताह से केदारनाथ में आए दिन हो रही बारिश और गौरीकुंड से केदारनाथ के बीच झा रहे घने कोहरे के कारण हेलीकाप्टर सेवाएं बाधित हो रही है|
बता दें मौसम विभाग द्वारा भी 25 जून तक बारिश व तूफान को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है| जिसको देखते हुए ग्लोबल विक्ट्रा, थंबी और एरो एवियशन हेली कंपनी यात्रा के अपने पहले चरण का कारोबार समेट कर लौट गई है, जबकि 26 जून को आर्यन आर्यन भी अपना सामान समेटने की लेकिन गुप्तकाशी से ट्रांस भारत एवियशन और शेरसी से हिमालयन एवीएशन 8 जुलाई से सेवा देगी और मानसून में भी अपनी हेलीकॉप्टर सेवा सुचारू रखेंगी| दोनों ही हेलीकॉप्टरों के संचालन से प्रतिदिन कम से कम 400 श्रद्धालु धाम पहुंच सकेंगे|
बता दे इस वर्ष 25 अप्रैल से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में उत्तराखंड शासन से ट्रांस भारत, आर्यन, क्रिस्टल, ग्लोबल विक्ट्रा थंबी, हिमालयन और एरो हेली कंपनी को हेलीकॉप्टर सेवा की अनुमति मिली थी| अब यह सभी कंपनियां मानसून के बाद सितंबर में अपनी सेवाएं शुरू करेंगी|
जबकि दो कंपनियां मानसून में भी सेवाएं देंगी| कोट हिमालयन व ट्रांस भारत की ओर से मानसूनी सीजन में भी केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध की जाएगी| इस सुविधा से श्रद्धालुओं को धाम पहुंचने में आसानी होगी|
