
उत्तराखंड में अगले 3 दिन के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई गई है| कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है|
मौसम विभाग ने आंधी-तूफान का रेड अलर्ट जारी किया है| साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दी गई है|
जारी पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तराखंड में शनिवार, रविवार और सोमवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा|
मौसम विभाग केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार, इस अवधि में गरज चमक के साथ तेज आंधी-तूफान आ सकती है| 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं| बिजली चमकने के साथ आंधी-तूफान से पेड़ टूटने भूस्खलन जैसी घटनाएं हो सकती है| भारी बारिश से सड़कें अवरुद्ध हो सकती है और निचले क्षेत्रों में जलभराव हो सकता है| साथ ही नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ने की आशंका है| ऐसे में चेतावनी दी गई है कि नदी-नालों के पास रहने वालों को सुरक्षा के इंतजाम करने चाहिए, खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में आवागमन में सतर्कता बरतने को कहा गया है|

