बागेश्वर:- जिले की कल्पना पांडे ने पास की आईएएस परीक्षा…… नानी को बताया रोल मॉडल

उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर जिले की कल्पना पांडे ने आईएएस परीक्षा पास कर उसमें 102 रैंक प्राप्त की है। कल्पना अपनी नानी को अपना रोल मॉडल बताती है। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी नानी के संघर्ष की कहानी सुनकर अपना लक्ष्य साधा। वह कहती हैं कि पहाड़ निवासी महिलाओं का जीवन काफी मुश्किल भरा है इसे आसान बनाने के लिए बेटियों को निरंतर प्रयास करते रहने होंगे। कल्पना बागेश्वर जिले के गरुड़ तहसील के खडेरिया गांव की निवासी है। कल्पना का कहना है कि उनकी रोल मॉडल उनकी नानी है। पेटलाकोट निवासी उनकी नानी ने अपने पति को खो दिया जिसके बाद उनका संघर्ष शुरू हुआ। दो बेटियां और एक बेटे का लालन-पालन करने के लिए वह संघर्ष करती रही और एएनएम बनकर पूरे परिवार को शिक्षा दिलाई। कल्पना का कहना है कि पहाड़ की महिला के दर्द को उन्होंने बचपन से देखा है तथा वह नियमित 8 घंटे पढ़ाई करती थी और उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में सफलता पाई है तथा उनका मुख्य विषय राजनीतिक विज्ञान था।