राहत -: गैस-सिलेंडर के दामों में हुई कटौती

गैस-सिलेंडर के दामों में एक बार फिर कटौती की खबर सामने आई है| 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 171.50 रुपये की कटौती की गई है| जिसके बाद दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर का दाम 1856.50 रुपये हो गया है|


बता दें कि पिछले कुछ महीनों में गैस -सिलेंडर के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है| इसमें सबसे ज्यादा असर कमर्शियल गैस-सिलेंडरों में देखने को मिला, हालांकि घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ|


देश में गैस कंपनियां हर महीने 1 तारीख को गैस सिलेंडरों के दाम तय करती है, जिसके तहत पेट्रोलियम और तेल कंपनियों ने इस साल मार्च में व्यवसायिक सिलेंडर की कीमत में 350.50 प्रति यूनिट की दर से बढ़ोतरी की थी और घरेलू सिलेंडर की कीमत 50 रुपए प्रति दर से बढ़ी थी|