
अल्मोड़ा वैसे तो अप्रैल माह अपने अंतिम दिनों में है मगर अल्मोड़ा में मौसम पल-पल करवट बदल रहा है| जिस वजह से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है| तापमान में गिरावट से अप्रैल के अंतिम दिनों में भी लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है|
बुधवार को मौसम दिनभर करवट बदलता रहा| अधिकांश समय बादल छाने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई|
जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा में बुधवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया|
